एसएसपी नैनीताल ने नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए किया बैठक का आयोजन, शहर की विभिन्न एसोशियन/ संभ्रांत व्यक्तियों से चर्चा कर निकाला समाधान।

*एसएसपी नैनीताल ने नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए किया बैठक का आयोजन, शहर की विभिन्न एसोशियन/ संभ्रांत व्यक्तियों से चर्चा कर निकाला समाधान।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

आज *दिनांक 4 दिसंबर 2023* को *श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल* द्वारा नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जाम की समस्या का निराकरण करने के लिए पुलिस लाइन नैनीताल स्थित सभागार में नैनीताल पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, टैक्सी/बाइक यूनियन, होटल एसोसिएशन स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान निम्न पहलुओं पर चर्चा की गई:–

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

▪️सभी उपस्थित अधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों से शहर की यातायात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा कर उत्पन्न हो रहीं समस्याओं को जाना गया एवम् समाधान हेतु आवश्यक सुझाव लिए गए ।

▪️ पर्यटको व स्थानीय व्यक्तियो से अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में पार्क न करने की अपील की गई।

▪️शहर में स्थित मार्गों में पुलिस द्वारा संचालित की जा रही वन वे और टू वे व्यवस्था का सभी पालन करेंगे।

▪️स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया गया कि सभी स्कूल वाहनों का फिटनेस अनिवार्य है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

▪️स्कूल टाइम में वाहनों से लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए स्कूल वैन, बच्चों को स्कूल के प्रांगण में ही उतारें।

▪️ होटल एसोसिएशन से वार्ता कर यह बताया गया कि सभी होटल स्वामी अपने होटल की पार्किंग में ही
वाहन पार्क कराएं। पार्किंग की उपलब्धता न होने पर प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पर्यटकों के वाहन पार्क करवाएं।

▪️व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो से वार्ता कर यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानों हेतु आवश्यक सामग्री/माल वाहन को सुबह 9:00 बजे से पूर्व ही अनलोड करवा लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल!

▪️ टैक्सी और बाइक यूनियन को बताया गया कि अपने वाहनों को निर्धारित स्थलों में ही पार्क करें। शहर में आवागमन के दौरान गति पर नियंत्रण रखें और ट्रैफिक नियमो का पालन करें।

 

 

▪️ स्थानीय जनता से अपील की गई कि नैनीताल शहर में यातायात नियमों का पालन करें और सब मिलकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नैनीताल पुलिस का सहयोग करें।

*मीडिया सैल हल्द्वानी,*
*जनपद नैनीताल।*

karki
inder