“काशीपुर: पुलिस ने किया दो सगी बहनों के हत्याकांड का खुलासा, पिता साबित हुआ हत्यारा!

“काशीपुर: पुलिस ने किया दो सगी बहनों के हत्याकांड का खुलासा, पिता साबित हुआ हत्यारा!

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

काशीपुर। बीती 25 नवंबर को काशीपुर में दो सगी बहनों के हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है जिसमे दोनो बहनों की मौत के पीछे बाप का चेहरा सामने आया है । जिस को गिरफ्तार किए जाने के बाद काशीपुर कोतवाली परिसर में जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि तंत्र मंत्र के नाम पर सगे बाप ने ही अपनी दोनो बेटियों को ठिकाने लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 02 सितंबर को जनपद नैनीताल के कक्षा 01 से 12 तक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित - जिलाधिकारी*

 

 

 आपको बताते चलें कि जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित खालिक कॉलोनी में बीती 25 नवंबर को दो सगी बहनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया था जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर आसपास जानकारी जुटाने के बाद मृतक बहनों के पिता अली हसन को हिरासत में लिया था जिन से दो दिन गहन पूछताछ के बाद जो कहानी पुलिस के सामने आई उसे आज मीडिया के सामने रखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि अली हसन जिसकी 19 साला फरीन और 11 साल की यासमीन कुछ समय से अजीब हरकतें करती थी जिस पर अली हसन जो की तंत्र मंत्र में ज्यादा विश्वास रखता था और अक्सर घर और घर के बाहर भी इसी प्रकार की क्रियाओं में लीन रहता था ने अपनी दोनों बेटियों पर किसी चुड़ैल अथवा हवाई असर को मानते हुए उन पर तंत्र-मंत्र की क्रिया करने लगा इसके बाद भी दोनो में जब सुधार नजर नहीं आया तो अली हसन ने दोनों बेटियों को यातनाएं देना शुरू कर उनका खानपान बंद कर दिया जिसके चलते उसकी दोनों बेटियां अपनी जान से हाथ दो बैठी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से लोहियाहेड के टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 08 वर्षीय बेटे देव का होगा निःशुल्क उपचार

 

 

फिलहाल काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में बांस फोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सूतेडी और उनकी पुलिस टीम ने इस उलझी गुत्थी को सुलझाते हुए हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है जिसपर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग।

 

karki
inder