उत्तर प्रदेश क्राइम

“घर के विवाद में बच्चे की मौत: युवक का शव पेड़ में लटका मिला , गांव में शोक की गहरी छाई

Spread the love

“घर के विवाद में बच्चे की मौत: युवक का शव पेड़ में लटका मिला , गांव में शोक की गहरी छाई

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

फतेहपुर चौरासी। बेटे को पीटने पर युवक का मां से विवाद हो गया। वह घर से चला गया और रात में नहीं लौटा।

सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। नगर पंचायत ऊगू के मोहल्ला नेवादा निवासी गोविंद (27) का शव गुरुवार सुबह आठ बजे मोहल्ले के ही सच्चिदानंद अग्निहोत्री के खेत में जामुन के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ड्रग फ्री अभियान का असर, अनियमितता पर नीलकंठ मेडिकल स्टोर बंद

 

 

 

मृतक के पिता शिवपाल ने पुलिस को बताया कि बेटे गोविंद का बुधवार रात मां बिटाना से घर के काम को लेकर विवाद हो गया था। इस पर नाराज होकर वह घर से निकला और रात को घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली।

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि परिवार में मुंडन था, जिसमें व्यहार देने के लिए मां ने रात करीब आठ बजे पति गोविंद को 50 रुपये देकर छुट्टा कराने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

इस दौरान बेटा तन्मय खेल कर घर आया। गोविंद उससे पूछने लगा कि इतनी देर तक कहां था और किसके साथ खेल रहा था। तन्मय के न बताने पर उसे पीटने लगा तो इसे लेकर उनका मां से झगड़ा हुआ और वह घर से चले गए। पता नहीं था कि वह यह कदम उठा लेंगे। गोविंद, माता-पिता का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के तीन बहनें हैं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जुए की महफिल में पुलिस की एंट्री, 5 खिलाड़ी सीधे सलाखों के पीछे