उत्तर प्रदेश क्राइम

भतीजे को हुआ चाची से प्रेम चाचा को ही उतार दिया मौत के घाट। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

भतीजे को हुआ चाची से प्रेम चाचा को ही उतार दिया मौत के घाट। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

पीलीभीत जिले में चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल नहीं, शॉपिंग मॉल!” निजी स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर पुलिस ने के भतीजे आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आकाश ने अपने चाचा नं की हत्या करने की बात स्वीकारी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसके अपने चाचा नंदलाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

करीब एक वर्ष पहले चाचा को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी तो दोनों में विवाद भी हुआ। घटना वाली रात में दोनों के बीच घर के बाहर कहासुनी होने लगी थी, तभी आकाश ने चाचा के सिर पर डंडा मार दिया। डंडे के तेज प्रहार से नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।

इतना ही नहीं चाचा की हत्या करने के बाद आकाश रात में घर आकर सो गया। थोड़ी देर बाद वह उठकर देखने भी गया तो नंदलाल का शव वहीं पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।