अल्मोड़ा उत्तराखंड जरा हटके

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने  मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने  मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, सड़कों की गड्ढा मुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर जितनी भी शिकायतें विभागों को प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी स्वयं संज्ञान ले एवं शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता की जाए एवं उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा

 

मुख्यमंत्री घोषणाओ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं संबंधी कार्यों में जो आपत्ति हैं, उनका निस्तारण करते हुए कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें तथा जिन घोषणाओं में कार्य गतिमान है उसमे कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं में कार्य किया जाना संभव न हो तो इस संबंध में घोषणा के विलोपन हेतु शासन से पत्राचार किया जाए। जिलाधिकारी ने सड़क संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढा भरान में तेजी से कार्य किया जाए तथा लक्ष्य निर्धारित कर समय से कार्यों को पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

 

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।