बाहर से आए कुछ पर्यटक युवकों ने  स्थानीय युवक को बुरी तरह पीटा ।

बाहर से आए कुछ पर्यटक युवकों ने  स्थानीय युवक को बुरी तरह पीटा ।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार सवार युवकों की राह चल रहे एक अन्य युवक से कहा सुनी हो गई। युवक का आरोप था कि कार में बैठे युवकों ने सड़क पर थूका जिससे उसके ऊपर छीटें आए। बात आगे बढ़ गई कार में पहले से हॉकी और डंडे रखे थे और एक युवक पर बरसा दिए। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर चंद्रभागा पुल के समीप बाहर से आए कुछ पर्यटक युवकों ने बीच सड़क पर एक स्थानीय युवक को हॉकी और डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान एक युवक ने हवाई फायर भी किया। गाली गलौज करते हुए यह युवक मुनिकीरेती की ओर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

चंद्रभागा पुल के समीप शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार सवार युवकों की राह चल रहे एक अन्य युवक से कहा सुनी हो गई। युवक का आरोप था कि कार में बैठे युवकों ने सड़क पर थूका, जिससे उसके ऊपर छीटें आए। बात आगे बढ़ गई, कार में पहले से हॉकी और डंडे रखे थे। संख्या में करीब पांच इन पर्यटकों ने सड़क पर ही दबंगई करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी गिरफ्तार

 

 

एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया। सड़क पर काफी देर हंगामा हुआ। स्थानीय युवक को बेरहमी से पीटा गया, उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। दबंगई यहां से कार सहित भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

 

मौके से किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि स्थानीय युवक चंदेश्वर नगर का रहने वाला है। उसकी ओर से शिकायत पत्र देने की बात कही गई है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी देखी जा रही है।

karki
inder