4. श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में पलटी, 11 की मौके पर मौत

. श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में पलटी, 11 की मौके पर मौत

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

गोंडा (उत्तर प्रदेश): यूपी के गोंडा जनपद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गई, जिसमें सवार 11 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं का यह दल दर्शन के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

🚙 बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतकों में 9 लोग एक ही परिवार से थे। शेष 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

💬 प्रशासन व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

🗣️ जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

karki
inder