1. “एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों का असर — चंद घंटों में लूट का खुलासा”

1. “एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों का असर — चंद घंटों में लूट का खुलासा”

 

रोशनी पाण्डेय प्रधान संपादक

 

 

*➡️लुटेरे और चोरों के लिए केवल और केवल जेल- एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी सी।*

*➡️ एसएसपी के निर्देशों का दिखने लगा असर।*
*कुछ ही घंटे में किया लूट का सफल अनावरण दो लोग पुलिस हिरासत में।*

*➡️ आनंद बाग के निकट एक बुजुर्ग से की गई थी मोबाइल लूट की घटना।*

*➡️ घटना पंजीकृत करने में कोताही ना बरते कोतवाल और थानाध्यक्ष- एसएसपी*

विदित है कि दिनांक 29.10.2025 को वादी मुकदमा श्री भगवान सिंह नगदली पुत्र पान सिंह नगदली निवासी निशांत विहार हल्द्वानी ने थाना आकर तहरीर किया की जब वह मटर गली अपने प्रतिष्ठान से अपने घर मुखानी को जा रहे थे तो जब वह समय करीब 14.00 बजे के आसपास आनंद बाग dig कैंप रोड के पास से गुजर रहे थे तो सुनसान जगह का फायदा उठाकर दो युवक आए और उन्होंने जबरदस्ती करते हुए मुझ बुजुर्ग से मोबाइल फोन और 5000 रुपए लूट लिए और भाग गए । इस सूचना पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में लूट की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

घटना के सफल अनावरण और बरामदगी के लिए एसएसपी नैनीताल श्री मंजुनाथ टी सी ने अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी और निर्देशित किया कि घटना का त्वरित आनावरण करें ,निर्देशों के पालन के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा टीम गठित कर उक्त घटना में दो लड़कों को ट्रेस किया , घटना करने वाले लड़कों को समय करीब 06.40 बजे योगा पार्क के निकट से पकड़ा गया, इनसे वादी से लूटा गया मोबाइल और 2100 रुपयों की नगदी भी बरामद हुई, पकड़े जाने के उपरांत उक्त लड़कों से जब नाम पता पूछा तो मिस्टर X और मिस्टर y (विधि विवादित किशोर) निवासी हल्द्वानी ज्ञात हुआ। जिन्हें विधि के अनुसार कार्यवाही कर जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*➡️एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी सी ने आम जनता से यह भी अपील की है कि अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ताकि नाबालिग बच्चे अनायास किसी बड़े अपराध की जद में आकर आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने से बच सके।*

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर 42 कर्मचारियों को दिया गया आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण

 

 

 

 

*➡️ बरामद माल*
01.एक अदद वादी मुकदमा से लूट गया मोबाइल फोन वीवो कंपनी।
02.वादी मुकदमा से लुटा गया 2100 रुपया ।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

*पुलिस टीम-*
01.क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी ।
02.प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमरचंद शर्मा।
03. प्रभारी चौकी हीरा नगर,उप निरीक्षक कृपालसिंह ।
4. हेड कांस्टेबल इसरार नवी हल्द्वानी।
5. कांस्टेबल अनिल गिरी ।
6. कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी हल्द्वानी।
7. कांस्टेबल ललित नाथ हल्द्वानी ।

karki
inder