साइबर ठगों पर डाॅ0 मंजूनाथ टीसी का डिजिटल स्ट्राइक- साईबर अपराध पर करारा प्रहार* *378 संदिग्ध सिम एवं 361 IMEI नंबरों की कुंडली खंगालकर निष्क्रिय करने की कार्यवाही*

*साइबर ठगों पर डाॅ0 मंजूनाथ टीसी का डिजिटल स्ट्राइक- साईबर अपराध पर करारा प्रहार*

*378 संदिग्ध सिम एवं 361 IMEI नंबरों की कुंडली खंगालकर निष्क्रिय करने की कार्यवाही*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

पुलिस मुख्यालय देहरादून स्तर चलाये जा रहे *हाॅटस्पाॅट अभियान* के तहत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने* हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में साइबर टीम एवं थाना पुलिस द्वारा *समन्वय पोर्टल के प्रतिबिम्ब के माध्यम से संदिग्ध नम्बरों* का विवरण प्राप्त किया गया जिनका उपयोग अपराधों में प्रयुक्त/साइबर अपराध से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए *378 सिम एवं 361 आईएमईआई नंबरों को चिन्हित* करते हुए *उनके कनेक्शन बंद किए जाने हेतु संबंधित स्तर पर कार्यवाही* की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  *पुलिस कप्तान की पैनी नजर: चेकिंग के दौरान हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा रामपुर का शातिर जालसाज, फर्जी I.B. अधिकारी बनकर घूम रहा था युवक! 👮‍♂️🚔* *सरकारी पदों का ढोंग रचने वाले सुधर जाएं, जनपद में संदिग्धों के खिलाफ हमारी सघन चेकिंग और कड़ा एक्शन लगातार जारी रहेगा। — SSP मंजुनाथ*

पुलिस सत्यापन एवं साइबर अपराध संबंधी जांच के दौरान उक्त मोबाइल नंबरों का उपयोग साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में होना सामने आया।
भविष्य में इन मोबाइल नंबरों के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने तथा अपराधियों को साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने से रोकने के उद्देश्य से इनके डिस्कनेक्शन की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब की खेप लेकर निकला था तस्कर, पुलिस ने 134 पाउच के साथ पकड़ा।

*साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर लगातार नजर-*

नैनीताल पुलिस की साइबर टीम, एसओजी एवं थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ अपराध में प्रयुक्त मोबाइल नंबरों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय कराने की कार्यवाही भी लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, जनता से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

 

 

 

 

 

 

*नैनीताल पुलिस की आमजन से अपील-*

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड, CVV अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को भी तुरंत सूचित करें।

*नैनीताल पुलिस- साइबर अपराध के विरुद्ध सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध।*

karki
inder