मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी भारत के साथ गहरे संबंध रखने वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी मानवीय जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में साहसिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर प्रहार से बनाई विशिष्ट पहचान; IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने WCCB दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) का संभाला पदभार* *अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा किया संदेश, किया उत्तराखंड की देवभूमि का धन्यवाद, वन्यजीव तस्करी रोकने एवं संरक्षण के लिए आमजन से की विशेष अपील*

गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा ने बताया कि गोर्खाली सुधार सभा के आपदा राहत सहायता दल द्वारा प्रभावितों की सहायता के साथ नेपाल में एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग तथा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित की जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार एवं वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुबह 5 बजे से खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच; दूध, पनीर और दही के 5 नमूने लिए

 

 

 

गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद गोर्खाली सुधार सभा द्वारा नेपाल राहत सहायता के लिए कमेटी गठित कर सहयोग का आह्वान किया गया था। सभा की विभिन्न शाखाओं एवं सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

 

 

 

इस अवसर पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष श्री राजीव गुरूंग, श्री शमशेर थापा, श्री टेकू थापा मगर, श्री शंकर थापा, श्री डम्मर थापा एवं श्री लव तमांग आदि शामिल हैं।