विश्व नारी अभ्युदय संगठन एवं ऊर्जा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु खाद्य सामग्री एवं कपड़े वितरित किये जायेंगे।

विश्व नारी अभ्युदय संगठन एवं ऊर्जा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु खाद्य सामग्री एवं कपड़े वितरित किये जायेंगे।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

विश्व नारी अभ्युदय संगठन एवं ऊर्जा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से उत्तराखण्ड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों की सहायता हेतु खाद्य सामग्री एवं कपड़े वितरित किये जायेंगे। इसके लिये दिल्ली में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा विश्वनारी अभ्युदय संगठन की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने दिल्ली कि विभिन्न सोसायटियों से एकत्रित की गयी खाद्य सामग्री व कपड़े, देहरादून में ऊर्जा फाउंडेशन की संस्थापक दीप्ती रावत भारद्वाज को सौंपी।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

पिछले दिनों भारी बरसात के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्र आपदा के शिकार हो गये थे, जिसके बाद अनेकों परिवारों का जीवन काफ़ी प्रभावित हुआ। ऐसे पीड़ित परिवारों के लिये राज्य सरकार के स्तर से भी उचित राहत कार्य किये गये और मुआवजा भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

ऐसे ही असहाय परिवारों की मदद के लिये ऊर्जा फाउंडेशन उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके ज़रूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री व कपड़ों का वितरण करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

ऊर्जा फाउंडेशन की संस्थापक दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि, संकट की इस घड़ी में उनकी संस्था मदद का हाथ बढ़ाकर आपदाग्रस्त लोगों का हौंसला बढ़ाने के लिये उनसे मिलेंगे और राहत सामग्री बाटेंगे। इस अवसर पर विश्वनारी अभ्युदय संगठन की अध्यक्ष अर्चना सिंह, मधु रावत, डॉ नीता दुबे, शालिनी रावत एवं आरती नेगी भी उपस्थित रहे।

karki
inder