फर्जी वेबसाइटो से रहे सतर्क: नैनीताल पुलिस की चेतावनी।

फर्जी वेबसाइटो से रहे सतर्क: नैनीताल पुलिस की चेतावनी।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*नैनीताल पुलिस की पहल*

*साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता अभियान*

*नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु कड़े कदम, चार-धाम यात्रा को लेकर जारी किया गया व्यापक जागरूकता अभियान*

*पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों* पर, *चार-धाम यात्रा के दौरान साइबर धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए लोगों को सचेत करने के उद्देश्य* से 15 दिवसीय चार-धाम साईबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत *एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के मार्गदर्शन* में नैनीताल पुलिस द्वारा *सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग* कर इस अभियान को *अधिक प्रभावी* बनाया है।
पुलिस की *मीडिया सेल द्वारा लगातार क्रिएटिव वीडियो और आकर्षक पोस्ट साझा* किए जा रहे हैं, *जिनमें आम जनमानस को चार-धाम यात्रा, रजिस्ट्रेशन, एयरलाइन बुकिंग, होटल रजिस्ट्रेशन और अन्य धोखाधड़ी के तरीकों से बचने के उपाय* बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी एवं प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

इस *अभियान का उद्देश्य लोगों को फर्जी वेबसाइटों और नकली ऑफ़र्स के बारे में सचेत* करना है, जो उन्हें धोखा देने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं।
*नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील* की है कि *वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और साइबर धोखाधड़ी के मामले में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।*

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

*एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा* यह जागरूकता मुहिम *पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा* के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि *लोग साइबर अपराधों से बचें और सुरक्षित यात्रा कर सकें।* लोगों का सहयोग ही इस अभियान को सफल बनाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान* *डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी* *बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*

साइबर क्राइम से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में पुलिस की यह पहल एक सकारात्मक कदम है।

*

karki
inder