देहरादून में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ गरिमामय आगमन

देहरादून में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ गरिमामय आगमन

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

देहरादून। देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा कैबिनेट मंत्रीगण उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति के आगमन पर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इस दौरान राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

 

 

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे राज्य को नई योजनाओं और विकास कार्यों में गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

karki
inder