IUCN ALESG Group के सदस्यों के विभिन्न प्रतिभागियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में वनों तथा वन्यजीवों के प्रबन्धन प्रणाली को जानने के लिए बेला रेंज तथा झिरना रेंज में फील्ड भ्रमण किया।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

आज दिनांक 16.03.2023 को IUCN ALESG Group के सदस्यों के विभिन्न प्रतिभागियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में वनों तथा वन्यजीवों के प्रबन्धन प्रणाली को जानने के लिए बेला रेंज तथा झिरना रेंज में फील्ड भ्रमण किया। जिसमें ढेला रेंज के अन्तर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु बी हाइव फैन्सिंग क्षेत्र का भ्रमण किया गया IUCN AsESG Chair: Vivek Menon तथा IUCN SSC Chair : Mr Rodrigues के नेतृत्व में 21 देशों के विभिन्न प्रतिभागी कार्बेट टाइगर रिजर्व भ्रमण पर आये थे ढेला क्षेत्र में निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा को IUCN टीम को सम्बोधित किया गया कि उक्त क्षेत्र में हाथी की बाहुल्यता अधिक होने से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को बी हाईव फॅन्सिंग के निर्माण द्वारा काम किया गया।

 

 

 

तथा बी-हाईव फैन्सिंग से होने वाले लाभ तथा रोजगार सृजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी IUCN टीम द्वारा पारिस्थितिकी विकास समिति ई०डी०सी० महिलाओं द्वारा बनाये गये सामान जैसे:- ऐर्पण, स्टोन पेन्टिंग, स्वयं निर्मित अगरबत्ती, धूप आदि के प्रदर्शनी में विशेष रूचि दिखाई गयी कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा गठित वॉलेण्टरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मिको से 21 देशों के विभिन्न प्रतिभागियों ने चर्चा की तथा जंगल में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे मे उनसे जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 54 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

 

 

उसके पश्चात निर्देशक महोदय द्वारा झिरना रेंज अन्तर्गत लालढांग ग्रासलैण्ड में निर्मित वॉटर हॉल के पास IUCN की टीम को भ्रमण कराया गया तथा यह अवगत कराया गया वन्यजीवों के लिए जल की उपलबध्ता के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा 140 वॉटर हॉल का निर्माण किया गया है, जिसमें 10 हजार लीटर से लेकर 2 लाख लीटर तक जल धारण की क्षमता है, जो वर्षभर जल से भरे रहते है।

 

 

 

इसके पश्चात IUCN की टीम द्वारा झिरना रेंज कैम्पस का भ्रमण किया गया। वहाँ पर निदेशक महोदय द्वारा IUCN की टीम को Protection strategy. E Surveillance Tower, Elephant Patrolling, Foot Patrolling और कार्बेट टाइगर रिजर्व का Front line Staff द्वारा किस प्रकार वनों के अन्तर्गत कार्य किये जाते हैं, के बार में अवगत कराया गया। IUCN की टीम के द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व के Front line Staff से उक्त के सम्बन्ध में चर्चा की गयी झिरना रेंज परिसर में IUCN की टीम के द्वारा कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत Sniffer Dog Team द्वारा किये गये प्रर्दशन को देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

 

 

तद्उपरान्त सायं में मा० वन मंत्री जी श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में IUCN के साथ Interactive Session का आयोजन किया गया। जिसमें मा० मंत्री जी द्वारा वन्यजीव विशेषकर हाथी के संरक्षण तथ संवर्धन में कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया तथा वनों के संरक्षण से होने वाले लाभ तथा वन्यजीवों के संरक्षण से वनों के आस-पास रहने वाले ग्रामों / शहरों में कैसे जीविकोपार्जन की सम्भावना वृद्धि. के विषय में अवगत कराया गया।

 

 

 

तउपरान्त समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड द्वारा यह अवगत कराया गया कि उपरोक्त कार्यशाला तथा फील्ड भ्रमणों में चर्चा के परिणामों को फील्ड स्तर पर अमल लाये जाने की आवश्यकता है जिससे वनों तथा वन्यजीव संरक्षण की दिशा में दीर्घकालीक परिणाम प्राप्त हो सके।

 

 

उक्त कार्यक्रम में निम्न अधिकारी उपस्थित थे :-

1. सुबोध उनियाल, मा० वन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार। 2.  समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड ।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

3. धनंजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव, फॉरेस्ट ट्रेनिंग उत्तराखण्ड |

4. डॉ0 धीरज पाण्डेय, फील्ड डाईरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल)।

5.  पी0के0 पात्रों, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊँ, उत्तराखण्ड।

6. Mr. Vivek Menon, IUCN ASESG Chair.

7. Mr Rodrigues: IUCN SSC Chair.

8. दिगंथ नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर (नैनीताल) ।

9. कुन्दन कुमार प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर वन प्रभाग, रामनगर।

10. प्रकाश आर्या, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर ।

11. नवीन पंत, प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, रामनगर।

12.  नीरज शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडाउन।

13. चन्द्रशेखर जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी, नैनीताल वन प्रभाग, नैनीताल।

14. श्रीमती अभिलाशा सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, एफ०टी०आई०, हल्द्वानी।

15. अमित कुमार ग्वासीकोटी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बिजरानी, का०टा०रि०।

16. श्रीमती शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, का०टा०रि०।

17. संजय पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी, का०टा०रि०।

18.  संदीप गिरी, वन क्षेत्राधिकारी, ढेला. का०टा०रि०।

19. बिन्दरपाल, वन क्षेत्राधिकारी, सर्पदुली, का०टा०रि०।

20. श्रीमती संचिता वर्मा, वन क्षेत्राधिकार, झिरना, का०टा०रि०।

karki
inder