उत्तर प्रदेश औरैया क्राइम

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में महिला की हुई मौत, बाइक सवार घायल।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।इटावा के नौरंगाबाद निवासी शाहनवाज सोमावर सुबह पत्नी अरशी (25) के साथ बाइक से ससुराल दलेलनगर अजीतमल आ रहा था। जैसे ही वह अजीतमल इंटर कॉलेज के पास हाईवे पर पहुंचे तभी पीछे से आई बस बाइक में टक्कर मार भाग निकली। हादसा देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।हेलमेट लगाए होने के कारण शाहनवाज को हल्की चोट आई, जबकि अरशी के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अलीगढ़ में बड़ा राजनीतिक फेरबदल तय, जिले से हट सकता है बड़ा चेहरा; रोहित जादौन रेस मेंआगे

 

 

कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में