उत्तर प्रदेश क्राइम वाराणसी

तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार को चार लोगों को कुचला, महिला और उसकी दो मासूम नातिन की मौत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में रविवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। रिंग रोड हृदयपुर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे दंपती समेत चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में तीन (महिला और दो बच्चे) लोगों की मौत हो गई। घटना में मृत महिला के पति गंभीर रूप से घायल हैं। उनका बीएचयू में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चौकी इंचार्ज की दबंगई से उबल पड़ा पर्यटन समुदाय — जिप्सी चालकों ने की बर्खास्तगी की मांग

 

 

 

दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार चालक को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सारनाथ थाने में बैठाया गया है। कार मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सारनाथ क्षेत्र के रिंग रोड के पास हृदयपुर गांव है।गांव के विशाल राजभर अपनी पत्नी रामपत्ति देवी  (50) के साथ चोलापुर थानाक्षेत्र के भटपुरा बेटी के घर जाने के लिए निकले। सब मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े होकर ही ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी बीच संदहा की तरफ से आए कार सवार ने चारों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : - पटवारी 2000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई।