उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम

 भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुसा घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने से हुई मौत

Spread the love

  भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुसा घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने से हुई मौत

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड में बारिश अपना कहर बरपा रही है।ऋषिकेश डोईवाला में भारी बारिश से एक नाले में पानी का सैलाब दीवार तोड़कर घर में घुस गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर में सो रही एक बच्ची की पानी में डूबने मौत से हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट, धामी सरकार की पहल से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मंजूर

 

डोईवाला माजरी ग्रांट रेशम माजरी वार्ड नंबर 10 हाईवे पर आनंद कोली का मकान है। देर रात भारी बारिश के बाद उनके घर के पास में खेत और नाले में पानी भर आया। अधिक बारिश से भारी पानी सैलाब बनकर उनके घर की ओर पहुंच गया। घर की दीवार तोड़कर पानी अंदर घुस गया। इस दौरान आनंद घर में प्रेस कर रहे थे और उनकी दो बेटियां आकांक्षा (12) और दृष्टि (8) सो रहे थी।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 देहरादून में बढ़ते अपराध पर DGP का सख्त वार, हाई-लेवल मीटिंग में बड़े फैसले!

 

घर में उनकी मां विधाता देवी भी मौजूद थी। पानी का सैलाब जैसे ही अंदर घुसा, घर के कमरे डूब गए। सामान इधर-उधर बहने लगा। घर में सो रही बच्ची भी डूबने लगी। आनंद ने किसी तरह दृष्टि को तो बचा लिया लेकिन पानी में आकांक्षा का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब वह मिली तो बेहोश हो चुकी थी। मौके पर परिजन तत्काल उसे हिमालय अस्पताल लेकर गए। जहां आंकाक्षा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*