उत्तराखंड उधम सिंह नगर बाजपुर राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लेबड़ा नदी के पुल पर पहुँचकर नदी का निरीक्षण किया।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लेबड़ा नदी के पुल पर पहुँचकर नदी का निरीक्षण किया।

 

रोशनी पाण्डेय –  प्रधान संपादक

बाजपुर 29 अगस्त- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लेबड़ा नदी के पुल पर पहुँचकर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ के कारणों तथा स्थाई समाधान के विषय में विस्तार से जानकारी ली। सीएम धामी ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधम सिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

 

 

 

उन्होंने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आपदा मोचन व न्यूनीकरण निधि के तहत जनपदों के प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

 

 

 

इस मौके पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  नई आपराधिक संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा