सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

 

 

 

सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में सादगी से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नौकायन प्रतियोगिता रद्द

आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह में कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।