एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के सकुशल आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा और 02 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्यवाही।

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के सकुशल आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा और 02 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्यवाही।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा और 02 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की हुई कार्यवाही।

 

126 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब व 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद। 14 लाख रूपये भी किये जब्त।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

संक्षिप्त विवरणः-

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 

 

प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा हरबन्स सिंह एसपी क्राईम/टै्रफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस के सर्किल/थानों मे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा अधिनियम तथा 02 अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों मे चैकिंग के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 878 लीटर (98 पेटी) अवैध देशी शराब, 148 लीटर (28 पेटी) विदेशी तथा 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद तथा 14 लाख रूपये कैश जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

आज की कार्यवाही में
▪️काठगोदाम क्षेत्र में 02 अभियुक्तों को क्रमशः 04 पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

▪️हल्द्वानी क्षेत्र में 01 अभियुक्त को क्रमशः 10 पेटी दबंग देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की वीर साथी सोनाकली ने कहा अलविदा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

▪️बनभूलपुरा क्षेत्र में 01 अभियुक्त को 05 इन्जैक्शन Buprenorphine व 05 इंजैक्शन Avil कुल 10 नशीले इन्जैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

मीडिया सैल
जनपद नैनीताल।

karki
inder