उधम सिंह नगर जरा हटके दिनेशपुर

महंगी निजी किताबों की शिकायत पर होगी स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई- पांडे।

Spread the love

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

दिनेशपुर। महंगी निजी किताबों की शिकायत पर होगी स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई लौटायी जाएगी अतिरिक्त रकम। यह कहना है पूर्व शिक्षा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का। उन्होंने नगर पंचायत सभागार में प्रेस वार्ता कर कही अन्य बातें भी।

 

 

शिक्षा के क्षेत्र का नया सत्र शुरू हो चुका है। इसी के साथ निजी स्कूलों द्वारा लागू की गई महंगी निजी किताबों का मुद्दा गरमा गया है। गुरुवार को उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने दिनेशपुर नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार पूर्व दर्जा मंत्री विजय मंडल एवं अन्य लोगों के साथ प्रेस वार्ता कर कहा। उत्तराखंड में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को नया आयाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में लाखों के गहने चोरी का खुलासा, नौकरानी और प्रेमी गिरफ्तार

 

 

लेकिन निजी स्कूल संचालक महंगी किताबों को लगाकर सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा महंगी किताबों को लगाने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभिभावकों को सामने आकर शिकायत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा जिन अभिभावकों ने अधिक दाम चुकाये है इन किताबों को खरीदने के लिए उनके पैसे भी वापस दिलाएगी उत्तराखंड सरकार। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है। इस मौके पर चंद्रकांत मंडल, रोहित मंडल, राजेश नारंग, सुभाष सरकार, भोला शर्मा, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, सत्यजीत बिस्वास, प्रोजीत मंडल, बादल ग्रोवर सहित कई लोग उपस्थित रहे।