उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके रूद्रपुर

जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं खसरा-रूबेला उन्मूलन तथा सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

Spread the love

जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं खसरा-रूबेला उन्मूलन तथा सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुद्रपुर 12 अक्टूबर, 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं खसरा-रूबेला उन्मूलन तथा सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य सूचकांकों, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, तथा टीकाकरण पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को संबंधित क्षेत्र में मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्यु दर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित चिकित्सकीय प्रबंधन करने हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के लिए समय सारिणी जारी, परिसीमन प्रस्ताव 27 से 30 अगस्त तक तैयार होंगे

 

 

 

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी समीक्षा करते हुए उनके सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधितों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सिकल सेल अनिमिया की स्क्रीनिंग को बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा को जनपद में आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

मुख्य विकास अधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने प्रतिरक्षण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुये कहा कि टीकाकरण कम होने की दशा में विशेष अभियान चलाते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

 

यह भी पढ़ें 👉  पोषण माह: राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में बालिकाओं की एनीमिया जांच, आयरन सिरप और ओआरएस वितरित

समीक्षा बैठक में मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आरके सिन्हा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हरेंद्र मलिक, डॉ0 राजेश आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डॉ0 हितेश शर्मा, डॉ0 संजीव सरना, हिमांशु मुस्युनी, चांद मियां आदि उपस्थित थे।

———————————————-
जिला सूचना कार्यालय, उधमसिंह नगर, फोन नं0-05944-250890