उत्तराखंड उधम सिंह नगर जरा हटके

कोतवाली काशीपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन को लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए डॉ0 मंजुनाथ टीसी ।

Spread the love

कोतवाली काशीपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन को लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए डॉ0 मंजुनाथ टीसी ।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश। एसएसपी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान जनता दरबार लगाकर की गई जन सुनवाई व मौके पर ही जनता की समस्याओं के निवारण हेतु थाना प्रभारी और हल्का प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु प्रत्येक दिवस नशे पर कार्यवाही की जाए तथा शराब तस्करी करने वालों पर गुंडा एक्ट कार्यवाही कर जिला बदर की कार्यवाही किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में घिनौनी वारदातः सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता सलाखों के पीछे।

कोतवाली काशीपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

 

आज दिनांक 24 फरवरी 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली काशीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा नशे पर लगातार कार्यवाही कर नशा तस्करों को जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा वर्दी के अच्छे टर्नआउट और वेपन हैंडलिंग की अच्छी जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों को नकद रिवार्ड देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक विदाई: 4 कर्मियों की सेवाओं को सलाम, एसपी मनोज कुमार कत्याल ने किया सम्मानित

 

 

इस दौरान कोतवाली काशीपुर में जनसवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें काशीपुर क्षेत्र के व्यापारी, जनसेवक व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया और एसएसपी महोदय के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिनका महोदय द्वारा तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "CM के दौरे को लेकर रामनगर में उत्साह, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद"