दर्दनाक हादसा पर्यटकों की नाव डूबने से 22 लोगों की हुई मौत।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

केरल के मलप्पुरम जिले में 25 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 22 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तन्नूर के तूवल तेरम पर्यटन स्थल पर रविवार (7 मई) शाम करीब सात बजे हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

 

रीजनल फायर रेंज ऑफिसर शिजू केके ने बताया कि अब तक 21 शव बरामद किए गए हैं. अभी तक नाव में बैठे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है. एनडीआरएफ, फायर और स्कूबा डाइविंग टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने बताया कि नेवी की टीम भी मदद के लिए आगे आई है.

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

घटना का पता चलते ही कई वाहन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना के बाद आधी रात को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मंत्री ने सोमवार को सुबह छह बजे पोस्टमार्टम शुरू करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं.