भीमताल झील में बीयर पीते पकड़े गए पर्यटक – 81 पुलिस एक्ट में की गई कार्यवाही

भीमताल झील में बीयर पीते पकड़े गए पर्यटक – 81 पुलिस एक्ट में की गई कार्यवाही

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही*

आज दिनांक 19-4-25 को श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा पुलिस टीम के साथ भीमताल क्षेत्र में सायंकालीन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान थाना भीमताल पुलिस के संज्ञान में आया कि भीमताल झील में कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पी रहे हैं। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल पर्यटकों को झील से निकलवाकर थाना भीमताल में लाया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को भविष्य हेतु हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

*नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटकों के नाम*

*1.* रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान।
*2.* कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान।
*3.* विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक्त
*4.* मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त।

यह भी पढ़ें 👉  पिंक ई बस और हाईटेक टॉयलेट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का रखा ख्याल

*सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों व स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखें एवं अनुशासित रहें। अनाधिकृत रूप से कानून हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

karki
inder