रात में पकड़ा गया बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रात में पकड़ा गया बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पाटकोट इंटर कॉलेज के समीप बाघ की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उनका घर पाटकोट इंटर कॉलेज के पास स्थित है, जहां आए दिन बाघ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आसपास अत्यधिक झाड़ियां उगी हुई हैं, विशेषकर डीलरों द्वारा खरीदी गई जमीनों पर साफ-सफाई न होने के कारण बाघ को छिपने का अनुकूल माहौल मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूर्व में इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं, लेकिन हाल की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

बताया गया कि रात के समय बाघ को पकड़ लिया गया, जिससे ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में झाड़ियों की नियमित सफाई, गश्त बढ़ाने और स्थायी समाधान की मांग की है।

karki
inder