तेज रफ्तार बाइक बनी काल, कौशाम्बी हादसे में तीन की मौत

तेज रफ्तार बाइक बनी काल, कौशाम्बी हादसे में तीन की मौत

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कौशाम्बी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंआडीह गिट्टी प्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

जानकारी के अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी श्रीचंद्र (22) पुत्र प्रेमचंद्र और जितेंद्र (24) पुत्र स्व. गोपी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक ही बाइक से टेवां की ओर जा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे जैसे ही उनकी बाइक कुंआडीह गांव स्थित गिट्टी प्लांट के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

हादसे में जितेंद्र सहित दो अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रीचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीचंद्र को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में एक युवक हिनौता गांव का निवासी बताया जा रहा है, हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

karki
inder