दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ गंगा में चला रही सर्च ऑपरेशन।

दोस्तों के संग घूमने आया युवक गंगा में बहा। एसडीआरएफ गंगा में चला रही सर्च ऑपरेशन।

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत नाव घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा एक युवक उफनती गंगा में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल नावघाट से लेकर बैराज जलाशय तक एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

 

 

लेकिन गंगा में बहे युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को भी दे दी है। गंगा में बहने वाले युवक की पहचान अरविंद शर्मा निवासी रेवाड़ी हरियाणा के रूप में हुई है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि अरविंद शर्मा अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र में पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

इस दौरान सभी दोस्त नाव घाट पर नहाने के लिए पहुंच गए। उफनती गंगा का नजारा देखने के बावजूद सभी दोस्तों ने नहाने के दौरान एतिहात नही बरती। नतीजा यह हुआ कि अरविंद शर्मा तेज बहाव के साथ गंगा में बह गया। दोस्तों की सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अरविंद शर्मा की तलाश गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर शुरू कर दी है।