बाघ ने बनाया लकड़ी बीनने गई महिला को अपना निवाला।

  बाघ ने बनाया लकड़ी बीनने गई महिला को अपना निवाला।

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग और कॉर्बेट की टीम मोके पर पहूँची। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर एडीजी ने दी जानकारी

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का शव जंगल मे मिला।

यह भी पढ़ें 👉  *मंत्री कैड़ा के किया देवद्वार इंटर कालेज का उद्घाटन ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त*

 

 

बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें! वीकेंड पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

 

 

 

वहीं विभाग के अधिकारी ने बताया कि बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू करने का कार्य किया जाएगा और आसपास के क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए और पिंजरे लगाए जाएंगे जिस से बाघ जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।

karki
inder