पाटकोट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन 44वें दिन भी जारी”।

पाटकोट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन 44वें दिन भी जारी”।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट (नैनीताल)।
ग्राम पाटकोट में शराब की दुकान खोले जाने के खिलाफ महिलाओं का विरोध लगातार तेज़ होता जा रहा है। मंगलवार को लगातार 44वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी रहा। महिलाएं ठेके के निरस्तीकरण की मांग पर अडिग हैं और सरकार व प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र का दौरा और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरक्षण,उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना प्रभावितो को बाटी खाद्य सामग्री*

धरने में आज पूजा देवी, मंजू देवी, चंपा देवी, हेमा देवी, कविता, राधा, पूनम समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान से गाँव का सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक आधार पर आरक्षण में सुधार की मांग, करणी सेना ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

धरने पर बैठीं महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका निरस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

karki
inder