दिव्यांग युवा शक्ति संगठन की बैठक सम्पन्न, संगठन ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन।

दिव्यांग युवा शक्ति संगठन की बैठक सम्पन्न, संगठन ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

फर्रुखाबाद, फैज़बाग: दिव्यांग युवा शक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज फर्रुखाबाद के फैज़बाग स्थित हरपाल राजपूत जी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाह ‘आज़ाद’ जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित दिव्यांग साथियों को आश्वासन दिया कि संगठन उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़ा रहेगा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

दुर्वेश कुशवाह ‘आज़ाद’ ने कहा कि आज के समय में कई दिव्यांग संगठन कार्यरत हैं, परंतु उनमें से कुछ का उद्देश्य सिर्फ शोषण रह गया है। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे दिव्यांग साथियों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

इस बैठक में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव और हरपाल राजपूत जी ने भी संगठन की दिशा और भविष्य पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। फर्रुखाबाद टीम के राजेश कुमार , रमेश चंद्र जी, चंद्र भान राजपूत  और सुधीर कुमार  सहित कई गणमान्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण

 

 

सभी सदस्यों ने एकमत होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और दिव्यांग समाज के लिए हर संभव सहयोग करने का वचन दिया।

karki
inder