‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, सीएम ने किया कार्बेट में पौधारोपण और सफारी।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनआंदोलन, सीएम ने किया कार्बेट में पौधारोपण और सफारी।

 

कार्बेट नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री धामी ने जंगल सफारी का लिया अनुभव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया 1000 से अधिक पौधों का रोपण

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व प्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों की रोमांचकारी झलक का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल पर्यटन नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का भावनात्मक अवसर भी है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित प्रकरणों पर मुख्य सचिव सख्त, अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

 

 

 

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार के सतत प्रयासों से आज जंगल सफारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे न केवल राज्य की पर्यटन अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार भी खुले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

 

 

इस मौके पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने मौके पर वन विभाग की टीम से भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि वनों व वन्यजीवों की सुरक्षा में विभाग की भूमिका सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने राज्य की जैव विविधता और हरियाली के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और AI को अपनाना होगा

 

मुख्य आकर्षण:

कार्बेट सफारी में वन्यजीवों की झलक का सीएम ने किया अवलोकन

जंगल सफारी को मिल रही अंतरराष्ट्रीय पहचान

1000+ पौधों का सामूहिक रोपण, अभियान को जनसहभागिता मिली

सीएम ने वन कर्मियों का मनोबल बढ़ाया, विभागीय प्रयासों की सराहना

karki
inder