आबकारी प्रवर्तन टीम ने 15 कच्ची शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल को जो लगभग 7000kg लहन को किया नष्ट।

आबकारी प्रवर्तन टीम ने 15 कच्ची शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल को जो लगभग 7000kg लहन को किया नष्ट। 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

आबकारी प्रवर्तन टीम कुमाऊँ व जनपद उधामसिंह नगर प्रवर्तन की संयुक्त् छापामारी में बड़ी सफलता
रुद्रपुर (उत्तराखण्ड) आज 18 अगस्त 2023 में जिलाधिकारी उधामसिंह नगर व संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मंडल  के०के० कांडपाल के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये गए जनपद स्तरीय अभियान के क्रम में जिला आबकारी विभाग रुद्रपुर उधामसिंह नगर की टीम व प्रवर्तन दल कुमाऊँ मण्डल दोनों संयुक्त टीमों ने काशीपुर,बाजपुर,खटीमा में दोनों टीमों ने दबिश बिन्दूखेड़ा में हत्यारी नदी के किनारे अवैध शराब निर्माण कर रही 15 कच्ची शराब की भट्टियों को नष्ट कर लगभग 350 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर शराब निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाले कच्चे माल को जो लगभग 7000kg लहन को नष्ट किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

बताया गया की भट्टियों के पास खड़ी दो (2)बाइकों को भी टीमों द्वारा मदिरा परिवहन में प्रयुक्त होने के संदेह में कब्ज़े में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गरजा बुलडोजर! रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का महाएक्शन, मचा हड़कंप

 

उपरोक्त कार्यवाई के पश्चात संयुक्त टीमों द्वारा लखविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के घर पर छापेमारी कर इसके कब्ज़े से 80 पाउच कच्ची के बरामद किये,आगे बताया इन पकड़े गये मामलों में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाई की जा रही है।