तहसीलदार कुलदीप पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

तहसीलदार कुलदीप पांडे को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

 

रोशनी पांडेय

नैनीताल और लालकुआं दोनों तहसीलों का चार्ज संभालते हुए जनता की समस्याओं का कर रहे समाधान

नैनीताल। जनपद नैनीताल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच तहसीलदार कुलदीप पांडे को अब एक साथ नैनीताल और लालकुआं तहसील की कमान सौंपी गई है। दोनों तहसीलों का चार्ज एक साथ संभालना न केवल चुनौतीपूर्ण है बल्कि बड़े दायित्व की मांग करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

वरिष्ठ पत्रकार रोशनी पांडे से विशेष बातचीत में तहसीलदार ने कहा कि –
“मुझे जनपद नैनीताल और लालकुआं तहसील की जिम्मेदारी संभालने का अवसर मिला है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभा रहा हूं। हर बृहस्पतिवार और मंगलवार को मैं लालकुआं तहसील में जनता की समस्याएं सुनने और उनके समाधान हेतु मौजूद रहता हूं, जबकि शेष दिनों में नैनीताल तहसील में लोगों की समस्याओं का निराकरण करता हूं। मुझे खुशी है कि जनता मेरे कार्य से संतुष्ट है और जिलाधिकारी के संरक्षण में काम करना मेरे लिए गौरव की बात है।”

तहसीलदार पांडे का मानना है कि जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें प्राथमिकता के साथ सुलझाना प्रशासन की सबसे पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोशिश यही है कि किसी भी व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और समयबद्ध तरीके से राहत दी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मीडिया और बच्चों की भागीदारी से कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह ने पकड़ी रफ्तार, स्वच्छता से सह-अस्तित्व तक चला जागरूकता अभियान

स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसीलदार की कार्यशैली पारदर्शी और संवेदनशील है। दो तहसीलों का कार्यभार संभालते हुए भी वे पूरी गंभीरता और सहजता से समस्याओं को सुनते हैं और तुरंत कार्रवाई करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर 35 हजार से ज्यादा वाहन पहाड़ों की ओर, बिगड़ी यातायात व्यवस्था; सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों-श्रद्धालुओं से की अपील

इस नई जिम्मेदारी के साथ ही कुलदीप पांडे का प्रशासनिक अनुभव और जनता से जुड़ाव दोनों ही कसौटी पर हैं। मगर अब तक उनकी कार्यशैली से लोगों में संतोष और भरोसा देखने को मिल रहा है।

karki
inder