टैक्सी ऑपरेटरों ने टैक्सियों से कैरियर उतारने के विरोध में टैक्सी चालको का एआरटीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन।

टैक्सी ऑपरेटरों ने टैक्सियों से कैरियर उतारने के विरोध में टैक्सी चालको का एआरटीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

रामनगर। सल्ट की ‘मां मौन देवी गुजडू गढ़ी टैक्सी वैलफेयर सोसाइटी मैनाकोट’ के टैक्सी ऑपरेटरों ने मंगलवार को टैक्सियों की छतों से कैरियर उतारने के खिलाफ एआरटीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे टैक्सी ऑपरेटरों ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय उतारे गए कैरियर वापस करे और कैरियर को लेकर किए गए चालान निरस्त किए जाएं।

 

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

धरना स्थल पर हुई सभा मे वक्ताओं का कहना था कि लोक चुनाव में लगाई गई टैक्सियों को तुरंत भुगतान करने, ओखलढूंगा-बेतालघाट क्षेत्र समेत कई स्कूलों में चल रही निजी गाड़ियों को हटाने, निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग बंद किया जाए । साथ ही सवाल सवाल किया कि कोटद्वार एआरटीओ कार्यालय वाहनों को राज्य परमिट दे रहा है, जबकि हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय मंडलीय परमिट दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

ऐसे में हल्द्वानी रामनगर से भी राज्य परमिट दिए जाएं। ऑल इंडिया या राज्य परमिट की गाड़ियों को नैनीताल जाने से न रोकने, न्य राज्यों से आ रही गाडि़यों के चालकों के पास हिल ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य करने और ऑलओवर एप की गाड़ियों का का यहां प्रवेश रोकने और रामनगर एआरटीओ में पंजीकृत गाड़ियों का फिटनेस यहीं से बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

एआरटीओ संदीप गुप्ता ने टेक्सी चालको व मालिको को आश्वस्त किया कि उनके स्तर की जो समस्या है उसका निदान किया जाएगा। लोक सभा चुनाव में लगे वाहनों के भुगतान सम्बंधित समस्या के निदान के लिए निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा।

karki
inder