तायक्वोंडो चैंपियन मानसी ने पढ़ाई में भी मारी बाज़ी, 80% अंक हासिल”

तायक्वोंडो चैंपियन मानसी ने पढ़ाई में भी मारी बाज़ी, 80% अंक हासिल”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। तायक्वोंडो की राज्य स्तरीय एथलीट मानसी सती ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय से 80% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का नाम रोशन किया है, बल्कि खेल और शिक्षा के बीच संतुलन का एक शानदार उदाहरण भी पेश किया है। मानसी एमपी इंटर कॉलेज, रामनगर की छात्रा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

 

 

 

मानसी की यह उपलब्धि उन लोगों के लिए एक करारा जवाब है जो यह मानते हैं कि खेलों में सक्रियता से पढ़ाई प्रभावित होती है। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर लगन और सही मार्गदर्शन हो तो खेल और पढ़ाई दोनों में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

 

 

मानसी बताती हैं कि तायक्वोंडो में राज्य स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी, वहीं पढ़ाई में उन्होंने स्मार्ट वर्क को अपनाया। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन होता है।”

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

 

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने तायक्वोंडो कोच तरुण भट्ट को दिया, जिनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला।

karki
inder