एसएसपी नैनीताल सख्त, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर

एसएसपी नैनीताल सख्त, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल की लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही
एसएसपी नैनीताल मीणा ने सभी को किया लाइन हाजिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल द्वारा बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति एवं अनैतिक देह व्यापार से जुड़े मामलों में कोई भी प्रभावी कार्यवाही न होने और बढ़ती लापरवाही के दृष्टिगत कड़ा कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल में नियुक्त कार्मिकों को आज दिनाक- 29/08/2025 को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
1. उ0नि0 मंजू ज्याला
2. हे0का0 गीता कोठारी
3. म0का0 दीपा सिंह
4. का0 महेंद्र सिंह
5. का0 मनोज यादव
6. म0का0 इंद्रा जोशी

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

karki
inder