*मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में SSP NAINITAL मीणा का बड़ा कदम* *SSC परीक्षा से पहले खुली बड़ी साजिश, SOG की गिरफ्त में आये सरगना सहित 09 गिरफ्तार*

*मुख्यमंत्री के नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में SSP NAINITAL मीणा का बड़ा कदम*

*SSC परीक्षा से पहले खुली बड़ी साजिश, SOG की गिरफ्त में आये सरगना सहित 09 गिरफ्तार*

रिमोट ऐप से नकल कराते थे गिरोह के सदस्य, SSP नैनीताल ने किया पर्दाफाश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी, 4 अगस्त 2025।
प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही नकल माफिया पर नकेल कसते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। नकल गिरोह के सरगनाओं सहित 9 अभियुक्तों को हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र स्थित होटल जलविक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकल कराने वाले उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

यह कार्रवाई एसएसपी द्वारा जारी विशेष सतर्कता निर्देशों के क्रम में की गई, जिसके तहत जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं –

सुनील कुमार, बागपत (गिरोह लीडर)

परविंदर कुमार, देहरादून (गिरोह लीडर)

रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल, बुलंदशहर

अभिषेक कुमार, हाथरस

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

विशाल गिरी, मेरठ/हरिद्वार

आफताब खान, मुजफ्फरनगर

अरुण कुमार, मुजफ्फरनगर

शिव सिंह, हाथरस

जसवीर सिंह, रोहतक/जींद

 

 

 

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कर्ज से परेशान होकर एक गैंग बनाकर नकल कराकर पैसे कमाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ज्ञानकोश डिजिटल लाइब्रेरी (मानपुर पश्चिम, हल्द्वानी) को लीज पर लिया गया था, जहां से रिमोट सॉफ्टवेयर (AnyDesk, Ammy Admin) के जरिए परीक्षार्थियों को 4 लाख रुपये लेकर नकल कराने की योजना बनाई गई थी। आगामी 06 अगस्त से शुरू हो रही एसएससी परीक्षा को निशाना बनाया गया था।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

बरामदगी में शामिल हैं –

2 लैपटॉप (Lenovo Thinkpad और HP Ryzen3 मॉडल)

1 चार्जर

1 वाई-फाई डोंगल

11 मोबाइल फोन

अपराधिक इतिहास भी खंगाले गए

सुनील कुमार पर पूर्व में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

परविंदर और जसवीर सिंह के खिलाफ भी मेरठ में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

गिरफ्तारी अभियान में निरीक्षक राजेश कुमार यादव सहित 18 सदस्यों की टीम शामिल रही, जिसमें SOG प्रभारी, उपनिरीक्षक व कांस्टेबल शामिल थे।

 

 

 

सम्मान की घोषणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने सफल ऑपरेशन के लिए टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

karki
inder