उत्कृष्ट भवन निर्माण पर सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को SSP ने किया सम्मानित।

उत्कृष्ट भवन निर्माण पर सहायक अभियंता जयांक पाण्डे को SSP ने किया सम्मानित।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
कोतवाली काठगोदाम तथा थाना चोरगलिया में द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत भवनों का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने पर उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई (मुख्यालय), देहरादून में नियुक्त सहायक अभियंता श्री जयांक पाण्डे को एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

एस0ए0एस0सी0आई0 योजना के अंतर्गत जिला नैनीताल के थाना काठगोदाम और चोरगलिया में भवन निर्माण कार्य कराया गया। निर्माण कार्य के दौरान समीक्षा एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों को श्री पाण्डे ने अपने तकनीकी कौशल से समयबद्ध तरीके से दूर किया और योजना को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक हस्तगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने जयांक पाण्डे की कार्यकुशलता, निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण से पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ आधार मिलता है और बेहतर अधोसंरचना से जनसेवा में भी सुधार आता है।

karki
inder