सियासत रामनगर

मणिपुर राज्य में केंद्र और मणिपुर सरकार के इशारे पर देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली घटना के विरोध में आज पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन।

Spread the love

मणिपुर राज्य में केंद्र और मणिपुर सरकार के इशारे पर देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली घटना के विरोध में आज पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन।

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मणिपुर राज्य में केंद्र और मणिपुर सरकार के इशारे पर देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली घटना के विरोध में आज पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया इस दौरान रणजीत रावत ने कहा कि मणिपुर की घटना देश को शर्मसार और कलंकित करने वाली है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 77 दिनों से मणिपुर जल रहा है उस पर मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना महाभारत काल की घटना को याद दिलाती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की नारी प्रधान देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में जंगलराज का गवाह है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

 

 

इन्होंने कहा की दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत पर यह सबसे बड़ा कलंक है की किसी भी सभ्य समाज में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। और आज जो हमारे पूर्वज जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए, इस देश के लोकतंत्र के लिए, इस देश के संविधान के लिए अपनी कुर्बानी दी हम को आजादी दिलाई उनकी आत्मा भी आज रो रही होगी दुत्कार रही होगी कि कैसी आजादी हम ने दिलाई और किन लोगों के हाथ में आज ये सरकार है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं मोदी जी अमित शाह जी जो किसी भी सरकार को गिरा सकते हैं किसी को भी जेल भेज सकते हैं किसी के भी घर ईडी भेज सकते हैं सीबीआई भेज सकते हैं वह 77, 78 दिन से इस घटनाक्रम पर मौन साधे हुए हैं। दृष्ट राष्ट्र की तो मजबूरी थी वह तो जन्मांत था पर क्या यह लोग भी अंधे बहरे गूंगे हैं। जिन्होंने नारा दिया पढ़ाओ, बेटी बचाओ वह किस तरीके से बेटियों को बचा रहे हैं ये आज दुनिया देख रही है यह हमारे इतिहास का हमारे स्वतंत्रता का बहुत ही काला दिन है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन बढाये जाने का अनुमोदन।

 

 

 

इसलिए हमने आज यहां पर इस गूंगी बहरी सरकार का पुतला दहन किया है इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, एंडी पंत, बाली राम, नवीन सनवाल, उमाकांत ध्यानी, प्रताप बिष्ट, कमल नेगी, कमल तिवारी, देवेंद्र चिलवाल, कुंदन नेगी, राहुल नेगी, अनुभव बिष्ट, अमरजोत, धीरज उपाध्याय, सभासद गुलाम सादिक, रमेश नेगी, अंकुश अग्रवाल, नज़ाकत अली, धीरज मोलीखी, राजेंद्र बिष्ट, मोहम्मद मुजीब, महेश पाण्डे, ललित जोशी, रघुवर दत्त चोनियाल, राजेश नेगी, बबलू तिवारी, चांद खान आदि मौजूद रहे।