प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाने का करे कार्य,मनाएं दीपावली-रेखा आर्या

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाने का करे कार्य,मनाएं दीपावली-रेखा आर्या

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दैनिक जागरण कार्यालय में श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ,किए दीप वितरित

 

 

देहरादून: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या दैनिक जागरण(देहरादून) के पटेलनगर कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उपस्थित समस्तजनों को दीप वितरित किए।उन्होंने दैनिक जागरण अखबार की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि जागरण अखबार लोगो मे जनजागृति का काम करने के साथ ही लोगो को श्रीराम से जोड़ने का कार्य कर रहा है।कहा कि वह दैनिक जागरण परिवार को बधाई देती हैं कि वह जन-जन तक प्रभु श्रीराम की अलख को जगाने का पुनीत कार्य कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

 

 

 

कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति के मन तक भगवान श्रीराम की ज्योति प्रज्वलित हो चुकी है और प्रत्येक दिन भगवान श्रीराम को याद किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 22 जनवरी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाएं और दीपावली मनाएं। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हम समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है,यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है।प्रभु श्रीराम कण-कण के आधार हैं, विश्व के रचयिता हैं और परमपिता हैं।यही नहीं प्रभु श्रीराम के आदर्शो को जिसने भी जीवन में उतार लिया समझो उसने जीवन के संघर्षों से लड़ना सीख लिया। साथ ही सभी से श्रीराम के आदर्शो व उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उसपर चलने का आह्वाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य  दीपक गुलाटी जी, दैनिक जागरण के स्टेट हेड  कुशल कोठियाल जी, GM  अनुराग गुप्ता जी,  विकास धूलिया जी सहित दैनिक जागरण परिवार के समस्त पत्रकार बंधु व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

karki
inder