उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद नैनीताल में सुरक्षा बढ़ाई गई।

Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले के बाद नैनीताल में सुरक्षा बढ़ाई गई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर नैनीताल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

एसएसपी मीणा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, पर्यटन स्थल और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में बुधवार को नैनीताल जिले की बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वायड टीम ने हल्द्वानी और नैनीताल शहर के प्रमुख स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कैंची धाम सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की शिष्टाचार भेंट

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

नैनीताल पुलिस की यह सक्रियता जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस