स्कूली बच्चों ने किया नशे के खिलाफ जागरूक।

स्कूली बच्चों ने किया नशे के खिलाफ जागरूक।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

स्कूली बच्चों ने किया नशे के खिलाफ जागरूक। सिडकुल में स्थित द बिलबर स्कूल के बच्चों ने नशे के खिलाफ क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य को 2025 तक पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया है। द बिलबर स्कूल के बच्चों ने भी क्षेत्र को नशामुक्त बनाए जाने का बीड़ा उठाया। द बिलबर स्कूल के बच्चों ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया एवं जन जागरूकता रैली निकाली। रैली टैगोर नगर से आरंभ हुई एवं शक्तिफार्म के पुलिस चौकी में पहुंचकर संपन्न हुई। बच्चों के साथ क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि भी जागरूकता रैली में शामिल हुए।

 

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

इस दौरान बच्चे ने अपने हाथों में नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्परिणाम के विभिन्न स्लोगन लिखी चार्ट बोर्ड लेकर चलते रहे। जागरूकता रैली चौकी परिसर पहुंचने पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ बच्चों के जागरूक होने से परिजन भी जागरूक होंगे। जब बच्चे एवं परिजन दोनों ही जागरूक होंगे तो नशे पर पूर्ण रूप से विजय पाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

 

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वास ने कहा कि द बिलबर स्कूल द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय बाछाड़ ने कहा कि आज युवा वर्ग नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। युवाओं में नशा शिक्षा का होना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव, नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विश्वास, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बाछाड़, मंडी समिति के उप चेयरमैन रविंद्र विश्वासदेवशीष पोद्दार,विक्रम भंडारी,गोविंद राय,कार्तिक सुतार गोविंद पोखरिया आदि मौजूद थे।

karki
inder