*स्कूली बच्चों का बीच सड़क पर लड़ाई के वायरल वीडियो से हुई पहचान, कालाढूंगी थाना पहुंची पूरी कहानी*
*पुलिस स्कूली बच्चों की काउंसलिंग, परिजनों पर चालानी कार्यवाही*
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
*वायरल वीडियो का SSP NAINITAL ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी में सड़क पर लड़ाई करने वाले स्कूली बच्चों पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
*वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की हुई पहचान, थाना बुलाकर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, चालानी कार्यवाही भी*
सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से आज दिनांक 24-09-2026 को कालाढूंगी क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सड़क के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा करने का वीडियो प्रसारित होने का मामला संज्ञान में आया।
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेने हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण सैनी को निर्देशित किया गया।*
उक्त निर्देश के क्रम में *वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों की पहचान कराई गई।* प्रकरण में संबंधित बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को थाना कालाढूंगी बुलाकर घटना के संबंध में आवश्यक काउंसलिंग की गई।
पुलिस द्वारा बच्चों को सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का व्यवहार न करने, आपसी विवाद को हिंसा का रूप न देने तथा कानून-व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया। साथ ही परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*प्रकरण में बच्चों के परिजनों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही भी की गई।*
*नैनीताल पुलिस की स्पष्ट अपील*
नैनीताल पुलिस द्वारा अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि बच्चों में अनुशासन, आपसी सौहार्द एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट, हुड़दंग अथवा यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित न करें।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस






