तेजी से सुलझाया चोरी का मामला, रामनगर पुलिस ने आरोपी को सामान सहित पकड़ा

तेजी से सुलझाया चोरी का मामला, रामनगर पुलिस ने आरोपी को सामान सहित पकड़ा

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

दिनांक 07.03.25 को वादी  हरीश सिह रावत पुत्र आनन्द सिह रावत निवासी धरमपुर नफनिया कानिया रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में स्वंय के घर से रात्रि के समय में अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से पैसे, सिगरेट की डिब्बियां व दो मोबाइल फोन चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना रामनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले का तत्काल अनावरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी/पतारसी तथा सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करने के उपरान्त महज 08 घण्टे बाद ही अभियुक्त जसविंदर उर्फ जस्सी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मोहननगर मालधनचौड़ को वादी के दुकान में की गयी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में बताया

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 की नकदी बरामद

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी करने का आदी है, जो पूर्व में भी चोरी करने के मामले में जनपद नैनीताल व उधम सिंह नगर से कई बार जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

गिरफ्तारी टीम
▪️उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार (प्रभारी चौकी मालधानचौड़)
▪️उ0नि0 भुवन चन्द जोशी
▪️कानि0 गोविन्द
▪️कानि0 अय्युब हुसैन

karki
inder