उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

कला के माध्यम से चेतावनी—संभल जाए मानव, नहीं तो खो जाएगी दुनिया

Spread the love

कला के माध्यम से चेतावनी—संभल जाए मानव, नहीं तो खो जाएगी दुनिया

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

लखनपुर में सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था शान्तिकुंज कल्याण समिति द्वारा शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के सहयोग से पर्यावरण विषय पर आधारित चर्चित नाटक “The Lost World” का प्रभावशाली मंचन पर्वतीय सभा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सशक्त संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने रचा जनसेवा का नया इतिहास

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात ध्यानी, बी.एस. डंगवाल, विद्यालय प्रबंधक डी.एस. रावत एवं समिति अध्यक्ष रोहित बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। संचालन पर्वतीय सभा के उपाध्यक्ष हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

इस अवसर पर डी.एस. नेगी ने नाटक की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के बीच ऐसे मंचन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। नाटक के निर्देशक संजय रिखाड़ी के कुशल निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में NCORD बैठक, नशे के खिलाफ सख्त रणनीति तय

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को एक “खोई हुई दुनिया” का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति

कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों ने नाटक के पात्रों और सहयोगी स्टाफ से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर समिति के सचिव धर्मपाल डंगवाल सहित चंद्रशेखर पंत, प्रदीप पाण्डे, रमेश बिष्ट, पूरन पाण्डे, नवीन तिवारी, आनन्द पाण्डे, अनूप बिष्ट, शंकर पाण्डे, नवेन्दु जोशी एवं संतोष पपनै सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।