उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

सामाजिक संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं का विवाह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कराया।

Spread the love

सामाजिक संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं का विवाह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कराया।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पदाक

रामनगर। सामाजिक संस्था द्वारा पांच निर्धन कन्याओं का विवाह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कराया गया। विवाह के दौरान निर्धन परिवार के लोगो मे खुशी की लहर थी। बता दें कि। रामनगर में सामाजिक संस्था 1स्टेप एन वी प्राउड द्वारा रामनगर के स्थानीय अग्रवाल सभा भवन में पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम सोमवार को संपन्न कराया गया।

 

 

 

इसमे संस्था द्वारा विवाह ही नही बल्कि निर्धन कन्याओं को दिए जाने वाली सामाग्री भी अपनी तरफ से दी गयी,जिसमे बैड,गद्दे,आलमारी आदि सामग्री शामिल थी।जिसमे आसपास के लोगो द्वारा गरीब कन्याओं को अपनी तरफ से भी काफी पुरुस्कार दिए गए।इस दौरान पांच दूल्हे अलग अलग घोड़ी पर चढ़कर बाजे गाजे के साथ बारात लेकर रामनगर के अग्रवाल सभा भवन पहुँचे, जहां संस्था के लोंगो द्वारा विधिवत रूप से बारात का स्वागत किया गया, वरमाला के बाद दोनों पक्षों के बारातियो को भोजन के उपरांत विधि विधान से विवाह की रस्म सम्पन्न कराई गई,कन्यादान के बाद पाँचो कन्याओं को पाँचो वरों के साथ उपहार देकर विदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गुस्साये ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग का किया घेराव।

 

 

 

वहीं इस संबंध में सोमवार को संस्था के सौरभ मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा पिछले 4 वर्षों की भांति इस बार पांचवें वर्ष भी पांच निर्धन कन्याओं का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया तथा विवाह में संस्था द्वारा जरूरी सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया गया, उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सौभाग्यवती भव भाग 5 के रूप में मनाया गया,कार्यक्रम के दौरान विवाह में शामिल पांचों दूल्हों की नगर में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात भी निकाली गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर में सख्त पुलिस चेकिंग: 80 चालान, 16 वाहन सीज, और 35,500 रुपये जुर्माना वसूला"

कार्यक्रम आयोजको सभी का आभार जताते हुए कहा की संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान फर्स्ट स्टेप बे प्राऊड के शुभंकर शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा इससे पूर्व भी चार बार निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है। इस दौरान कार्यक्रम में रोहित मित्तल, आदित्य बेलवाल, विकास अग्रवाल, सौरभ मित्तल, रिंकू देवल, ऋषि अग्रवाल, हर्षित वर्मा, गौरव अग्रवाल, पुलकित माहेश्वरी, कौशल सैलानी, संजीव अग्रवाल, पीयूष गोयल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।