उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

Spread the love

सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

 रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद पाल की सेवानिवृत्ति के पश्चात सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह को लेखपाल संघ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  *आग की लपटें भले ही तेज थीं, लेकिन साहब के इरादे उससे भी ज्यादा फौलादी निकले* *मसीहा बने डॉ. मंजूनाथ टीसी: हाथ में फायर एक्सटिंग्विशर थामे जब खुद आग बुझाने उतरे जिले के कप्तान, 10 जिंदगी बचा लाये*

 

 

 

बैठक में सरकार द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो तथा राजस्व निरीक्षक के पद का विलय संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति एवं विरोध व्यक्त किया गया। उच्चाधिकारियों द्वारा लेखपालों को समय से वार्षिक प्रविष्टि दिए जाने, लेखपाल क्षेत्र का पुनर्गठन, हाईकोर्ट के कार्य से लेखपालों मुक्त रखे जाने के संबंध में, अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्र के कामकाज हेतु अतिरिक्त समय दिए जाने, नायब तहसीलदार पदों पर तदर्थ पदोन्नति को तत्काल रोक जाने व पदोन्नति के पदों पर शीघ्र डीपीसी कराए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक विदाई: 4 कर्मियों की सेवाओं को सलाम, एसपी मनोज कुमार कत्याल ने किया सम्मानित

 

 

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल द्वारा किया गया। बैठक में राजेश उनियाल, जयपाल सिंह रावत, सतपाल बाबू, देवेश घिल्डियाल, अनुज यादव, कुलदीप गैरोला, रविकांत धानिया, सत्य प्रकाश, रामभोज शर्मा, जगदीश राठौर, प्रदीप सिंह, विनोद भंडारी, दिनेश चंद्र, कृपाल राठौर, रोहित शाह, मेजर सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, मनीष गुप्ता, विनीत कुमार, संजय सैनी,अजय कपिल, प्रदीप सिंह, आनंद सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी से उप सेना प्रमुख राजीव घई की मुलाकात, सामरिक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा