उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

गांधी और शास्त्री जयंती पर मेहरा पब्लिक स्कूल ने वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया।

Spread the love

गांधी और शास्त्री जयंती पर मेहरा पब्लिक स्कूल ने वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पीरुमदारा स्थित मेहरा पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज सिंह मेहरा ने ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ रुपये की धनराशि को दी मंजूरी

 

 

 

 

और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से ‘राम धुन’ के गायन से हुई, जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने एक साथ मिलकर रामनगर स्थित नगरवन में 50 पौधों का पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाते हुए आस-पास के क्षेत्र की सफाई की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने “जलमभूमि” फिल्म के पोस्टर का किया विमोचन, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

 

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक  पंकज सिंह मेहरा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। यह आयोजन गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को साकार करने के उद्देश्य से किया गया, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।