उत्तराखंड जरा हटके रामनगर

मेहरा पब्लिक स्कूल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस।

Spread the love

मेहरा पब्लिक स्कूल ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पीरूमदारा रामनगर स्थित मेहरा पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट, टीचर्स और स्टाफ ने टीचर्स डे के अवसर पर जे.एस.आर. स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों के बीच उपस्थित होकर शिक्षक दिवस मनाया और बच्चों के लिए रात्रि भोजन का आयोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट

 

 

जेएसआर स्कूल एक आवासीय विद्यालय और कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र है जो उत्तराखंड के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए काम करता है। रात्रि भोजन की तैयारी के साथ-साथ स्कूल स्टाफ ने बच्चों के साथ मिलकर कई तरह के खेल और खेल संबंधित गतिविधियो मे प्रतिभाग किया और बच्चों के साथ मिलकर डांस किया और शिक्षक दिवस को खूब धूमधाम से मनाया। इस पूरे आयोजन से बच्चे बेहद खुश नजर आए तथा बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन

 

 

जेएसआर स्कूल प्रबंधन ने मेहरा पब्लिक स्कूल के इस अनोखे प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचयन करते हैं और बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले केनरा बैंक के प्रतिनिधि, राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक